पॉलिटिक्स

आज होगा कांग्रेस महाधिवेशन का समापन, राहुल गांधी करेंगे संबोधित, 3 प्रस्तावों पर होगी चर्चा …

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 24 फरवरी से आयोजित हो रहे कांग्रेस महाधिवेशन का आज अंतिम दिन है। आज अंतिम दिन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के बाद पार्टी 3 और प्रस्तावों पर चर्चा करेगी। आज के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी बात रखेंगे जिसके साथ आयोजन का समापन हो जाएगा। वहीं, कांग्रेस की ओर से एक रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। मेगा रैली में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की आशंकी है।

आज आखिरी दिन सबसे पहले राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी तीन प्रस्तावों कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा करेगी। दोपहर दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपना भाषण देंगे। 3 बजे पार्टी मेगा रैली का आयोजन करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इसमें करीब दो लाख लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button