आरंग

बैहार में त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय श्री राम कथा आगाज

आरंग — श्री राम कथा अखण्ड रामायण समिति समस्त बैहार वासी के तत्त्वधान में राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का आयोजन 27,28, फरवरी एवं 1मार्च को रखा गया है, मुख्य अतिथि, जनपद पंचायत आरंग के सदस्य रसनी निवासी श्री वतन चंद्राकर आयोजक पदाधिकारीगण, मनमोहन गुप्ता, नारायन साहू , मुन्ना लाल साहू, खम्मन साहू, टेकराम साहू, जय सिंह साहू, बिशेसर साहू शिव साहू , चंद्रहंस साहू , घासी साहू , राजेंद्र साहू इत्यादि

 

गण मानस नागरिकों के सानिध्य तथा आचार्य पंडित भानु प्रताप शर्मा के हाथो श्री राम दरबार भगवान के चरणों में पूजा अर्चना, मंत्रोच्चार से दीप प्रज्ज्वलित कर तारीख 26 को शाम 5 बजे सुभारंभ हुआ, मानस मंच को महकाने वाले अंचल के ख्याति प्राप्त, नवनीत मानस मंडली, अमेरी, नूतन मानस मंडली टोकरो, हरि ओम मानस मंडली कोलर, मां बंजारी महिला मानस मंडली रावाभाठा रायपुर, ज्योति बालिका मंडली थनौद, दाई के दुलार मानस मंडली कन्हार पूरी बालोद,जय मां दुर्गा मानस मंडली वसीन, शिवशंभू मानस मंडली भेलवा भांवर कवर्धा, नव जागृत महिला मानस मंडली शौराभाटा खैरागढ़, वंदना बालिका मानस मंडली पंडकीभाट कुरूद, संजीवनी बालिका मानस मंडली धुरका नवापारा गरियाबंद, साई कृपा मानस मंडली बागबाहरा, जय मां खल्लारी मानस मंडली चिरपोटी धमतरी, बस्तरीया मानस मंडली, कोंडागांव बस्तर, स्वरंजलि महिला मानस मंडली भैसा कट्टा कांकेर, सच्चिदानंद दीप ज्योति बालिका मानस मंडली मारका बालोद, जय मां शारदा महिला मानस मंडली डोटोपार बालोद रामायण मंडली की प्रस्तुति बैहार के मानस मंच पर होगी, आदर्श मानस मंडली की प्रेरणा स्रोत से विगत 35 सालों से बैहार को मानस मंच सज रहा है जिसमें गांव के समस्त जनमानस अपनी सहभागिता प्रदान किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button