रायपुर

पुलिस ने निकाला हत्या के आरोपियों का जुलुस, बीती रात CA के बेटे की ले ली थी जान, 2000 के लिए हुआ था विवाद…

रायपुर : समता कॉलोनी के कृष्णा एडलैब्स के पास गुरुवार बीती रात हुई हत्या के आरोपी रोहित यादव का जुलूस आज रायपुर पुलिस ने निकाला। बता दें कि BBA के स्टूडेन्ट 19 वर्षीय प्रियांशु अग्रवाल की निर्मम हत्या इस आरोपी युवक ने महज 2 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद पर कर दी थी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात कृष्णा एडलैब्स के पास प्रियांशु अग्रवाल अपने 4-5 साथियों के साथ बातें कर रहा था।

तभी रात करीब साढ़े 8 बजे के बीच वहां 19 वर्षीय रोहित यादव आ पहुंचा। उसने प्रियांशु के साथ पैसे को लेकर विवाद करने लगा। मौके पर मौजूद लड़कों ने बताया कि रोहित ने प्रियांशु पर हाथ उठा दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखी कैंची से उस पर कई वार कर दिए। काफी खून बह जाने से प्रियांशु की मौत हो गई।

जब प्रियांशु को कैंची से मारा गया, तो मौके पर मौजूद उसके कुछ साथी भाग गए। फिर आस-पास के लोग उसे नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी की मौत हो गई। लोगों ने ही पुलिस को खबर दी। रोहित के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी जोरापारा का रहने वाला है। समता कॉलोनी के पास ही उसकी फ्लावर डेकोरेशन की दुकान होने की वजह से आस-पास के दुकानदार भी उसे जानते थे।

पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि आरोपी रोहित हिस्ट्रीशीटर अरुण यादव के संपर्क में था। वो कुछ ऐसे ही लोगों के लिए उगाही का काम करता था। उधारी वसूली और ब्याज वसूलने की भी बातें सामने आई हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि रोहित के पीछे और किन बदमाशों का हाथ है, जो प्रियांशु पर पैसों का दबाव बनाना चाह रहे थे।

लोगों की जिंदगी में खुशियां बिखेरनी वाली कैंची का इस्तेमाल रोहित ने हत्या जैसी वारदात के लिए किया। इस कैंची को फूलों की डंडियां काटने के काम में लाया जाता था। रोहित और प्रियांशु पुराने परिचित थे। मृतक के पिता सुरेश अग्रवाल पेशे से CA हैं, पॉश इलाके समता कालोनी में इनका मकान है। प्रियांशु BBA का स्टूडेंट था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button