Uncategorizedधार्मिकनेशनल/इंटरनेशनल

उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सुबह की भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, यहाँ दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकार भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा की महाकाल मदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता महाकाल मंदिर में लग रहा है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती सम्प्पन होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button