छत्तीसगढ़रायपुर

एकलव्य स्कूल में भ्रष्टाचार पर सदन में हंगामा, मंत्री ने कहा- जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी

रायपुर एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा आज सदन में गूंजा। कृष्णमूर्ति बांधी ने मोहला मानपुर जिले के एकलव्य स्कूल में 2020-21 और 2022-23 में क्रय नियमों का पालन नहीं किये जाने का मुद्दा उठाया। जवाब में शिक्षा मंत्री ने इस बात को स्वीक किया कि 2021-22, 2022-23 में 31.01.2023 में जो खरीदी की गयी, उसमें क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले में जांच की कमेटी बनायी गयी है।

इस मामले में अजय चंद्राकर ने भी क्रय नियमों का पालन नहीं किये और जाने और कार्रवाई की जानकारी मांगी। अजय चंद्राकर ने इस मामले में जांच के बिंदु की जानकारी मांगी। वहीं शिवरतन शर्मा ने पूछा कि जब विभाग के संज्ञान में तीन महीने पहले भ्रष्टाचार की जानकारी आयी, तो फिर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गयी। उन्होंने मंत्री से पूछा कि भ्रष्टाचार के मामले में क्या FIR की जायेगी।

जवाब में मंत्री ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। एक प्राचार्य का देहांत हो गया है, जबकि एक प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है। मंत्री ने बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई भी की जायेगी और एफआईआर भी का जायेगी। इस मामले में मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वाकआउट किया। विपक्ष का आरोप था कि विभाग दोषियों को बचाने का काम कर रहा है। शिकायत और भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button