नेशनल/इंटरनेशनललाइफस्टाइल

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना ,घटस्थापना के लिए क्या-क्या सामग्री जरुरी है

चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना की जाती है। इसक साथ ही आज कई श्रद्धालु अपने घरों में अपनी भक्ति के अनुसार घटस्थापना करते हैं। घटस्थापना के दौरान बहुत सारी चीजों की आवश्यकता होती है। मां की पूजा पूरे विधि-विधान की जानी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आज घटस्थापना के लिए क्या-क्या सामग्री जरुरी है। इसके साथ ही पूजा विधि।

घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त – 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट के मध्य तक घट स्थापना करना उचित रहने वाला है। राहुकाल को अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए इस बात का ख्याल रखें की आप उससे पहले ही घटस्थापना कर लें। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक है। राहुकाल के समय में आप मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना भूलकर भी न करें।

घटस्थापना के लिए आवश्यक सामग्री1. चौड़े मुँह वाला मिट्टी का एक बर्तन2. पवित्र स्थान की मिट्टी3. सप्तधान्य (7 प्रकार के अनाज)4. कलश5. जल (संभव हो तो गंगाजल)6. कलावा/मौली7. सुपारी8. आम या अशोक के पत्ते (पल्लव)9. अक्षत (कच्चा साबुत चावल)10. छिलके/जटा वाला नारियल11. लाल कपड़ा12. पुष्प और पुष्पमाला13. मिठाई, दूर्वा, सिंदूर इत्यादि।घटस्थापना विधि1. पहले मिट्टी को चौड़े मुँह वाले बर्तन में रखें और उसमें सप्तधान्य बोएँ।2. अब उसके ऊपर कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बाँधें।3. आम या अशोक के पल्लव को कलश के ऊपर रखें।

4. अब नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पल्लव के बीच में रखें।5. नारियल में कलावा भी लपेटा होना चाहिए।6. घटस्थापना पूर्ण होने के बाद देवी का आह्वान करते हैं।आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार और भी विधिवत पूजा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button