एंटरटेनमेंट

रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। ये अवॉर्ड समारोह बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ, जिसमें रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन 90s की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 25 वर्ष गुजर गए हैं। इस के चलते रवीना ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रवीना की अचीवमेंट्स एवं भारतीय सिनेमा में दिए योगदान को देखते हुए, उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया। इस के चलते रवीना का पूरा परिवार वहां उपस्थित रहा। रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया, जहां वो पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन कर, सम्मान लेने जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन के बच्चे- बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन मां के अचीवमेंट पर खड़े होकर खुशी से ताली बजाते नजर आए। इवेंट में पति अनिल थडानी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button