छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन नबीन को पहचानने से किया इंकार, कहा- मैंने आज तक देखा नहीं

रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर विपक्षी दल भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं। भाजपा के नेता राज्य सरकार की भी घेराबंदी करने से नहीं चूक रहे। बीजेपी मोर्चा प्रभारियों की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ने आज प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला बोला था।

वही नितिन नबीन के बयानों के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें पहचानने से ही इंकार कर दिया। सीएम ने कहा की नितिन नबीन को मैंने आज तक उन्हें नहीं देखा हैं। सीएम ने पूछा की आखिर कितने लोग नितिन नबीन को जानते हैं? वे पहले अपनी पहचान बना लें। भूपेश बघेल ने कहा की प्रियंका गांधी को पूरा छत्तीसगढ़ जानता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह प्रतिक्रिया दुर्ग में दे। वे यहाँ भेट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने दुर्ग के गंज मंडी में आम-जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। सीएम बघेल ने इस मौके पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण किया और कार्यक्रम के अंत में सर्किट हाउस में सामाजिक प्रतिनिधियों से भी भेंट की।

दरअसल सह प्रभारी नितिन नबीन ने प्रियंका गाँधी के सवाल पर कहा था की उन्हें पहले उन बेटियों पर जवाब देना चाहिए जिनका बलात्कार हुआ है। उन्होने पूछा था की छत्तीसगढ़ में कितनी महिलाओं के साथ अत्याचार हुए? बस्तर दौरे के सवाल पर नबीन ने कहा था की वे छत्तीसगढ़ आएं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे कांग्रेस के युवराज को भले ही राजा बनाने में लगी हो, लेकिन छत्तीसगढ़ में मां और बहने दुखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button