छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी,समय रहेगा प्रातः 7 से 11 बजे तक, एक लाख से ज़्यादा नौनिहालों को मिलेगी राहत

बलौदा बाजार: लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। अब बुधवार 5 अप्रैल से आगामी 30 जून तक के संचालन का समय 6 घंटे घटाकर 4 घंटे किया गया है। पहले प्रातः 9ः30 से 3ः30 बजे (6 घंटे) तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा था। आज से आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 7ः00 बजे से 11ः00 बजे (चार घंटा) तक लगेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 7ः00 बजे से पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचना होगा। 11ः00 बजे छुट्टी हो जाने से लगभग एक लाख से ज़्यादा बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले एक हफ्ते से तापमान में काफी इजाफा हुआ है।

 

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पाण्डेय ने बताया कि एक जुलाई से पुनः 9ः30 बजे से 3ः30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाएगा। जिले में 1787 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां बच्चों की दर्ज संख्या करीब एक लाख 10 हजार है। इसमें 1656 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं। अभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को तेज गर्मी से बचाना हैं। विभाग द्वारा अब गर्मी को देखते हुए आंगनबाडिय़ों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बच्चों को छुट्टी के बाद घर तक सुरक्षित छोडऩे के लिए भी कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button