एंटरटेनमेंटनेशनल/इंटरनेशनल

अब फिल्मों में हांथ आजमाने जा रहे M.S. DHONI, इस तमिल फिल्म से …

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे एम एस धोनी लंबे समय बाद फील्ड में उतरे हैं और उनकी टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। एम एस धोनी क्रिकेट के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं। धोनी कंस्ट्रक्शन फील्ड में भी काफी सक्रिय हैं। कई बड़ी कंपनियों में उनकी साझेदारी है। वहीँ इसके अलावा धोनी अब फिल्मों में भी एंट्री करने जा रहे हैं।

धोनी ने हाल ही में एक फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। दरअसल ये पोस्टर उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म LGM का है। फिल्म से उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी जुड़ी हुई हैं। धोनी तमिल फिल्म ‘Let’s Get Married’को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है। प्रोड्यूसर के तौर पर धोनी की ये पहली फिल्म है।

इसमें वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का शीर्षक ‘LGM’ यानी Let’s Get Married रखा गया है। ‘LGM’ का फर्स्ट लुक काफी मजेदार है। कंप्लीट फैमिली ड्रामा ‘LGM’ में तमिल फिल्म ‘प्यार प्रेमा खादल’ फेम एक्टर हरीश कल्याण लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस इवाना अपोजिट रोल में हैं। इसके अलावा मशहूर एक्टर नाडिया और योगी बाबू भी अहम रोल में दिखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button