छत्तीसगढ़

बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली मां-बेटी की लाश, महिला ने पहले…

बिलासपुर: बिलासपुर से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बंद कमरे में मां और उसके 2 साल के मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर महिला ने आत्महत्या की है। ऐस आशंका पुलिस ने जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम अमने निवासी गीता यादव पति दिनेश (30) गृहणी थी। उसके पति के पास खुद की स्कॉर्पियो हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था

गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में दी जान

महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था। घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button