छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

प्रियंका गांधी को सड़क पर नमाज पढ़ते देखा’ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया दावा

नई दिल्ली: खबर प्रियंका गांधी से जुड़ी हुई, स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि उन्होंने प्रियंका गांधी को सड़क पर नमाज पढ़ते देखा है, ऐसा दावा स्मृति ईरानी ने क्यों किया?

इन दोनों शख्सियतों को आप जानते ही है, एक बीजेपी की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी हैं, जिन्होंने राहुल गांधी को उनके अमेठी में मात दी है। तो वहीं, दूसरी प्रियंका गांधी है, जो इन दिनों कर्नाटक में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रही है। अब आते हैं असल मुद्दे पर, आज स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होनें प्रियंका गांधी को अमेठी में सड़क पर नमाज पढ़ते देखा है।

अब ये जान लीजिए कि स्मृति इरानी ने ये बयान क्यों दिया है? दरअसल गुरूवार को कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ये वादा किया था कि सरकार बनने पर जगह-जगह हनुमान मंदिर बनाएंगे और ये भी जान लीजिए कि डीके शिव कुमार ने ये बयान इसलिए दिया था क्योंकि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र बजरंग दल पर बैन करने का वादा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button