नेशनल/इंटरनेशनल

डबल डेकर नाव पलटने से 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी, PM मोदी ने जताया गहरा दुःख…

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम हादसे में मरने वालो की संख्या 21 तक जा पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक़ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे।

अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं। बता दें की रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां 40 लोगों को लेकर जा रही एक पर्यटक नाव पलट गई। हादसा तनूर के पास हुआ। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पुलिस के जवानों के साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मी मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

हाउसबोट डबल डेकर था, जिसमें नीचे ऊपर पर्यटक सवार थे। बोट पलटने के बाद उसके गेट अपने आप बंद हो गए। इस कारण टूरिस्ट उसमे फंस गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button