कोंडागांवछत्तीसगढ़

मामूली सी बात पर तीसरी पत्नी ने सोए पति पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच किसी मामले को लेकर मामूली विवाद हुआ था।

हालांकि, कुछ देर तक हुई बहस के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन पत्नी काफी खफा थी। फिर अपने कमरे में सो रहे पति की सोमवार सुबह साढ़े चार बजे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गई थी। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली का है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के रहने वाले सुकरूदास सूर्यवंशी ने तीन शादी की थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी और दूसरी के रहते हुए तीसरा विवाह किया था। इनमें से दूसरी पत्नी अलग रहती थी। सुकरूदास अपनी तीसरी पत्नी जगबती सूर्यवंशी और बेटे के साथ रहता था। हत्या वाली रात 21 मई को अपनी दोनों पत्नियों के साथ कोंडागांव के टेमरूपरा में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया हुआ था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सभी घर लौट आए। उनका बेटा अमृतदास भी अपने कमरे में जाकर सो गया था।

रात में दोनों के बीच हुआ था विवाद

रात में सुकरूदास और उसकी पत्नी जगबती के बीच कुछ विवाद हुआ। हालांकि, कुछ देर तक बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन, किसी बात को लेकर जगबती अपने पति से नाराज थी। इसलिए सुबह करीब साढ़े चार बजे जब पति गहरी नींद में था तब जगबती कमरे से बाहर निकली। फिर सबसे पहले अपने बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दी। जिसके बाद वो कुल्हाड़ी लेकर अपने पति के कमरे में आई। फिर एकाएक पति पर वार कर दिया।

पड़ोस में रहने वाले चाचा पहुंचे घर

सुकरूदास की चीखने की आवाज सुनकर बेटा उठा। उसने कमरे से बाहर आने की कोशिश की लेकिन गेट बाहर से बंद था। इसी बीच उसने अपने पड़ोस में रहने वाले चाचा को फोन कर बुलाया। हालांकि, तब तक जगबती पति पर हमला कर फरार हो गई थी। जब युवक के चाचा घर पहुंचे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। जिसके बाद दोनों सुकरूदास के रूम में गए। जहां वो खून से लथपथ में बेड में पड़ा हुआ था। जिसे अस्पताल लेकर गए। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जंगल से किया गिरफ्तार

वहीं बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी। जिसके बाद पुलिस को पता चला की जगबती दो दिन से इलाके के जंगल में छिपी हुई है। फिर पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया। जंगल में एक ठिकाने से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि, मंगलवार की शाम उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button