क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

दुधमुंही मासूम और मां की लाश से मचा हड़कंप, मां के आंचल में बंधी थी बच्ची

जशपुर । जशपुर जिला में एक महिला और उसकी डेढ़ साल की दुधमुंही बच्चीं की लाश कुंआ में मिला हैं। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पति के साथ उसके रिश्ते अच्छे नही थे। जिससे आशंका जताया जा रहा हैं कि परेशान होकर उसने बच्चीं को अपने आंचल में बांधकर कुंआ मेें कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

मां-बेटी की लाश मिलने का ये मामला जशपुर जिला के सन्ना थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बलादरपाठ में सोनी यादव का परिवार निवास करता हैं। गुरूवार की सुबह सोनी यादव और उसकी डेढ़ साल की बच्चीं की लाश गांव के कुंआ में मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतका सोनी यादव ग्राम पंचायत करडीह के आश्रित ग्राम बलादरपाठ की रहने वाली थी। जिस वक्त उसने आत्महत्या की उस समय घर के सभी सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे। घर वालों के बाहर जाते ही महिला ने घर के पास स्थित कुएं में डेढ़ साल की बच्ची के साथ कूदकर जान दे दी। काम खत्म करने के बाद जब घरवाले वापस लौटे, तो महिला और बच्ची लापता थी।

उन्होंने उसे गांव के साथ ही आसपास काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोई खबर नही मिली। घटना की जानकारी एक दिन बाद लोगों को तब लगी, जब महिला ओर बच्चे का शव कुएं के पानी के ऊपर आ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सन्ना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सन्ना पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों के संबंध में महिला के पति और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर मृतका के मायके वालों ने दामाद पर बेटी को परेशान और मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रांची में मृतिका का इलाज चल रहा था।

पति महिला के इलाज में पैसा अधिक खर्च होने की बात को लेकर हमेशा लड़ाई और मारपीट भी करता था। इससे सोनी परेशान हो चुकी थी। बताया जा रहा हैं कि कुछ दिन पहले ही मृतका ने फोन कर उसे खाना नहीं देने की बात अपने घरवालों को बताई थी। वहीं डेढ़ साल की बच्ची के लिए वो पड़ोसियों से खाना मांगकर बच्ची को खिलाती थी। इन सबसे वो काफी तनाव में थी। पुलिस को आशंका हैं कि पारिवारिक इन्ही तनाव के कारण विवाहिता ने बच्चीं के साथ खुदकुशी कर ली होगी। फिलहाल सन्ना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि यदि मामले में महिला के साथ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की पुष्टि होती हैं, तो फिर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button