आरंगछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

प्रदेश प्रभारी एवं मुख्यमंत्री के हाथों हुआ आरंग के भव्य राजीव भवन का लोकार्पण, मंत्री डॉ. डहरिया के कार्यों की खूब हुई सराहना

आरंग। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार कों आरंग में नवनिर्मित राजीव भवन का लोकार्पण और राजीव गांधी,छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति का अनावरण करते हुए भवन को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिसे मौका मिलता हैं और जिनकेे दिल में कांग्रेस होती हैं वह संगठन को मजबूत करने व देश के नव निर्माण के लिए कुछ न कुछ अवश्य कर दिखाते हैं। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी ऐसे शख्स हैं जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जूझकर बड़े से बड़े काम कर जाते हैं। आरंग में भव्य राजीव भवन का निर्माण इसका एक उदाहरण है इसके लिए मंत्री डॉक्टर डहरिया बधाई के पात्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीद से प्रदेश में श्वेत क्रांति आने लगी है। कांगेस सरकार के इन 4 वर्षो में प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़कर डेढ़ गुना हो गया है। मवेशी की संख्या भी बढ़ने लगी है। खेती – किसानी छोड़ चुके किसान अब खेती – बाड़ी की ओर लौटने लगे है। पिछले साल 24 लाख किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत पैसा मिला, अगामी सीजन मे 26 लाख किसानों को राशि मिलेगा। धान खरीदी की मात्रा भी बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दिया गया है, गरीब और किसान काफी खुष है। इन कार्यो से सही मायने मे हमारे पुरखों के छत्तीसगढ़ को खुशहाल बनाने की सपना साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार केवल 2 माह में बेरोजगारों को 48 करोड़ रूपये का भुगतान किया है जबकि पिछले 15 सालों में भी भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की सुध नहीं ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में गुजरात मॉडल नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल का चर्चा होता है, छत्तीसगढ़ के लोगों को न्याय मिला है छत्तीसगढ़ की गरीब, किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं खुशहाल हैं जबकि बीजेपी का काम है राम के नाम को वोट के लिए जपना और पराया माल अपना। उन्होने कहा की देश में कांग्रेसी पार्टी सभी लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है, सादगी और सौहार्द्र के लिए काम करती है। प्रेम से जीना सिखाती हैं। हमारी सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाने, संजोने और संवारने का काम कर रहे हैं। पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का पतन हुआ है वह किसी से छूपा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कि सरकार चिटफंड कंपनी का प्रचार – प्रसार कर छत्तीसगढ़ के गरीब, मजदूर, किसान और कर्मचारी के पैसे को लूटने का काम करते थे, यहां के पैसे को बाहर में इन्वेस्ट करते थे लेकिन हमारी सरकार ने चिटफंड कंपनी के संचालकों से पीड़ितों को पैसा वापस दिलाने का काम कर रही है।

राजीव जी के विचार से हमें मिलेगी प्रेरणा-  कुमारी शैलजा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि हमें गर्व है हो रहा है कि हमारे साथी डॉ शिव कुमार डहरिया ने इतना सुंदर और भव्य राजीव भवन का निर्माण कराया है। आज प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है, राजीव जी की प्रतिमा के माध्यम से उनके विचार हमें प्रेरणा देने का काम करेगी। भव्य राजीव भवन निर्माण के लिए मंत्री डॉक्टर डहरिया और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री नहीं थे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तभी से उनकी कल्पना थी कि वह प्रदेश के सभी जिला में कांग्रेस भवन बनाए। वह सपना आज पूरा हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में अनेक इमारतें बनी है, लेकिन भव्य और आकर्षक यह राजीव भवन हमें राजीव जी के जीवन की याद दिलाती रहेगी।

कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी प्रेम के दूत बनकर काम कर रहे हैं गरीब से गरीब लोगों को गले लगा रहे हैं। राहुल जी ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को तोड़ने का काम करती है।

तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद के.राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगो को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से न्याय दिलाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहिन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की चर्चा तेलंगाना में भी होने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानो, गरीबों और मजदूरों को न्याय दिलाने का जो काम किया है वह सराहनीय है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने ब्लॉक स्तर पर जो भव्य राजीव भवन का निर्माण कराया है उसके लिए मैं उसको बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे साथी डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने ऐसा भव्य राजीव भवन का निर्माण करवाया हैं, ऐसा लग रहा है कि देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का यह पहला भव्य राजीव भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश है तो भरोसा है ऐसे नहीं कहा जाता, बघेल ने सरकार में आते ही 19 लाख से अधिक किसानों के 10,000 करोड़ रूपये से अधिक का कर्जा माफ किया। वर्तमान में 24 लाख किसान धान बेच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम कर रहें है।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि संत कबीर दास जी ने सबको प्रेम का पाठ पढ़ाया है, इंदिरा गांधी जी ने, राजीव गांधी जी ने भी लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ाया है। उसी रास्ते पर चलते हुए आज राहुल गांधी जी लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ाने का काम कर रहे हैं। सही मायने में दुनिया में अगर कोई है तो वह है प्रेम।

डॉ महंत ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में एकता और सद्भावना को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर कर दिया, उनकेे याद को जीवंत बनाने के लिए मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने जो काम किया है वह प्रशंसनीय है।

चौबीस कैरेट सोने से भी ज्यादा खरा है कांग्रेस कार्यकर्ता- मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने आरंग में आयोजित भव्य राजीव भवन का लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने से भी ज्यादा खरा है। गोली और बंदूक खाकर कांग्रेस के लोगों ने देश को आजादी दिलायी हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग अंग्रेजों के मुखबिरी करते थे और जो व्यक्ति आजादी के आंदोलन में भाग लेते थे उन्हें अंग्रेजों से मिलकर जेल भिजवाने का काम करते थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि राजीव जी की प्रतिमा लोगों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे, हमारे दिलों में भी बसे रहेंगे।

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के विकास में जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है, राजीव जी का जीवन, उनका विचार हमारे आदर्श के रूप में सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को नहीं मानते। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को पैरों तले कुछ कुचलने का काम किया। तिरंगे – झंडे को पैरों तले कुचलने का काम किया। जबकि कांग्रेस पार्टी सभी को सम्मान देने का काम करती है, सब के विकास के लिए काम करती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरखो के बताए हुए मार्ग पर चल कर छत्तीसगढ़ बनाने की हमारी पुरखों के सपनों को साकार कर रहे है। यहां की संस्कृति और परंपरा के संरक्षण व संवर्धन के लिए काम कर रहे है। इस मौके पर स्कूल शिक्षामंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button