आरंगछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद सुने भाजपाई, मिशन 2023 -24 के लिए कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

आरंग। विधानसभा क्षेत्र आरंग के अन्तर्गत भाजपा समोदा मंडल के संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में मेरा बूथ सबसे मजबूत की कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमे शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्षों व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयो पर चर्चा किया साथ ही यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से संवाद किया । जिससे सुनने के लिए भाजपा समोन्दा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

वही कार्यकर्ताओ में जोश भरने पहुँचे छः ग भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी जी ने कार्यकर्ताओ को मिशन2023-24 के लिए चार्ज करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है इसलिए हम सबको सक्रिय होकर काम करना होगा व केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाना होगा ,उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। इसके लिए जो भी निर्देश पार्टी हाईकमान से प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा। इस बार अधिक मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिताने का हमारा स्पष्ट लक्ष्य होना चाहिए। मंडल के सभी बूथों पर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी देने और संगठन से जोड़ने और सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति किए जाने की अपील कार्यकर्ताओं से किया। वही जिला महामंत्री भाजपा रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के लोगों, किसान मजदूरों एवं छात्रों के लिए बड़ी संख्या में योजनाएं संचालित किया है।

 

जिसके जानकारी के अभाव में लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सभी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें उन्होंने आगे कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी में बड़े पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है। जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है तबसे देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। बूथ स्तर पर मजबूत होने से छः ग के विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः फिर भाजपा अपना परचम लहराएगी। उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश भाजपा महामन्त्री छः ग ओपी चौधरी , जिला महामन्त्री भाजपा रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग , भाजयुमो जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण फनेद्र भूषण वर्मा , अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष तिलक साहू  , भाजपा समोन्दा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू , द्वय महामन्त्री पीलाराम निषाद, गजेन्द्र वर्मा , मंडल उपाध्यक्ष भीम साहू, तोषण साहू जनपद सदस्य अनिल सोनवानी,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष गोविन्द वर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल महामंत्री बंधु साहू, डॉ. उत्तम साहू , भूपेन्द्र धीवर, बालाराम पाल, दिनेश धीवर, हेमंत वर्मा , हीरा साहू, ईश्वर साहू , रमेश देवांगन, सालिक साहू, तीरथ साहू , के साथ प्रमुख जन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button