Uncategorized

पांचवीं पास का ये करतूत, 15 शादियां, चार बच्चे, इस ट्रिक से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था

बेंगलुर: एक शख्स मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को इंजीनियर और डॉक्टर बताता था। इसी झूठे वादे के दम पर वह उनसे शादी कर लेता था। अधिकारियों को शक है कि 2014 से अब तक उसने करीब 15 महिलाओं से शादी की है और उसके चार बच्चे हैं। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय महेश केबी नायक के रूप में हुई है। वह बेंगलुरू के बनशंकरी का रहने वाला है

ऑनलाइन महिलाओं से झूठे वादे करके अपने जाल में फंसाने और फिर उनसे शादी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मैसूर सिटी पुलिस ने रविवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया।

महेश की गिरफ्तारी तब हुई जब बेंगलुरू की एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महेश ने इस महिला के साथ इस साल की शुरुआत में शादी की थी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और उसकी तलाश शुरू कर दी और तुमकुरु में उसे दबोच लिया गया। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी महेश केवल पांचवीं तक ही पढ़ा है। वहीं, उसके चंगुल में फंसकर उससे शादी करने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न प्रोफेशनल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button