आरंग
Trending

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरंग को मिली नई सौगात, स्थानीय व जनप्रतिनिधियों ने मंत्री डहरिया का किया आभार व्यक्त

 

 

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्वास्थ सुविधाओं में 20 जुलाई 2023 कों बड़ी सौगात मिली है। भेट मुलाकात में मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप मंदिरहसौद और समोदा के स्वास्थ केंद्रों का उन्नयन अनुपूरक बजट में स्वीकृत हो गया है।नगर पंचायत समोदा,भानसोज एवं आरंग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मांग पर नगरपालिका मंदिर हसौद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा नगर पंचायत समोदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा की थी। जिसे 20 जुलाई 2023 कों विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनुपूरक बजट में शामिल करने की घोषणा की गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरंग को मिली इस नई उपलब्धि के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।ओमप्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद ,आजू राम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, तारणी पिंटू निर्मलकर ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस चंदखुरी, अवधेश मिश्रा, संतोष सिंहा, अनुज मिश्रा, आदित्य सिंहा, किशोर निर्मलकर, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह, गोपाल धीवर, जैतराम जांगड़े, पप्पू जांगड़े, ओमप्रकाश बघेल, भूनेष यदु, पुरूषोत्तम धीवर, संनत पटेल, राकेश मिश्रा, अनुज मिश्रा, रामनाथ यदु, पवन धीवर, परमानंद ठाकुर, संतोष कुमार बैसवार, कौशिक पाटिल, हृदय राम जांगड़े, शिवलाल साहू, नंदू साहू, पूनम साहू, शिव साहू, गोपाल साहू, यादराम साहू सहित नपा. मंदिर हसौद एवं नपा. समोदा के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button