Life Style

श्रावण मास में सपने में सांप दिखाई देना शुभ या अशुभ

सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना गया है, क्योंकि यह महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह माना जाता है और इस दौरान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद आसान और शुभ माना गया है। सावन के महीने में यदि आपको सपने में सांप दिखाई देते हैं तो यह सामान्य सपना नहीं है। ये सपने आपको कई शुभ अशुभ संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप दिखाई देना उसके रंग और स्थिति पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं

सफेद रंग का सांप दिखाई देना-

यदि किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये संकेत है कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके अलावा इसे धन लाभ का संकेत भी माना जाता है। जातक को व्यापार और नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

पीले रंग का सांप दिखाई देना-

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में पीले रंग का सांप दिखाई देता है तो यह संकेत है कि आपको जीवन यापन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार से जुड़ी यात्रा करने के योग बन सकते हैं। आपकी कई इच्छा पूरी हो सकती है।

सांप के दांत दिखाई देना-

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति को सुनहरा या सफेद सांप दिखता है तो यह बेहद शुभ सपना माना जाता है। ये सपना संकेत करता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके अलावा सावन के महीने में यदि आप सांप के दांत देखते हैं तो यह एक अशुभ सपना माना जाता है। वहीं यदि कोई सांप आपको फन उठाते हुए दिखाई देता है तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है और कोई काम जो लंबे समय से रुका है वह पूरा होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button