आरंगछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

कल रविवार को नगर पंचायत चंदखुरी में मंत्री डॉ. डहरिया करेगें,लगभग 47 करोड़ 22 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

आरंग। नगर पंचायत कौशल्या धाम चंदखुरी में कल रविवार को लगभग 47 करोड़ 22 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम लोकार्पण स्थानीय विधायक व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के द्वारा किया जायेगा।

जिसमे 40 करोड़ 43 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम शिलान्यास व लगभग 6 करोड़ 80 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कार्य शामिल हैं। उक्त कार्यक्रम कल 6 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत के सामने आजाद चौक रंग मंच में संपन्न होगा।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर धीवर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलेश देवांगन जनपद अध्यक्ष आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखूरी, कोमल साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, नरोत्तम देवांगन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंदखुरी, मयंक तिवारी अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी चंदखूरी, रामचंद वर्मा जोन अध्यक्ष चंदखुरी, हेमंत कोटराने पूर्व सरपंच मुंगेसर, श्रीमती मालती धीवर पूर्व सरपंच चंदखुरी एवम विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संतोष साहू, तोषण पटेल, घषिया राम वर्मा , घना राम चतुर्वेदी शामिल होगें।

वहीं उक्त कार्यक्रम में समस्त नगर वासियों सहित क्षेत्र वाशियो को शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनने की अपील हेमंत कुमार वर्मा सीएमओ चंदखुरी द्वारा किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button