क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BJP नेत्री के बेटे की सरेराह हत्या, बदमाशों ने बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त पर भी किया हमला

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला में बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है विवाद के बाद आरोपी युवक ने मारपीट करते हुए मृतक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के दौरान बीच बचाव करने आए मृतक के दोस्त पर भी आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना में युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

हत्या की ये वारदात डोंगरगांव थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली सरिता ढीमर बीजेपी में महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। बताया जा रहा हैं कि सरिता ढीमर का बेटा शेखर ढीमर का मंगलवार रात अपने साथी अजय कुमार के साथ शहर के पान ठेले पर गया था। यहां उसका किसी बात को लेकर सूरज रुपलानी नामक युवक के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सूरज अपने घर चला गया। इसके बाद वह घर से चाकू लेकर दोबारा वापस मौके पर लौटा। वापस लौटने के बाद सूरज और शेखर के बीच विवाद होने लगा और स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी।

मारपीट के बाद आरोपी सूरज ने चाकू से शेखर के पेट पर कई वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।इस घटना के दौरन शेखर का दोस्त अजय ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। मगर सूरज ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में जहां शेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हत्या की इस वारात के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों द्वारा आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय का इलाज जारी है। अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उधर इस हत्याकांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर देर रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस हत्याकांड के बाद बुधवार को नाराज परिजनों ने डोंंगरगांव-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी को उनके सामने लाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे रहे। इस बात को लेकर काफी देर तक हालात तनावपूर्ण हो गए थे। जिसके बाद आरोपी को छुरा थाने में शिफ्ट कर हिरासत में रखा गया। करीब 4 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हो सका। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button