Uncategorized

सड़कों पर गड्ढों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने ​निकले बीजेपी पार्षदों को पुलिस ने रास्ते में रोका

रायपुर।  रायपुर में शहर में खराब सड़कों की समस्या को लेकर बीजेपी पार्षद दल ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय से CM हाउस तक पैदल मार्च निकाला। बीजेपी पार्षदों को पुलिस ने ओसीएम चौक पर बेरिकेडिंग कर रोके जाने से भाजपाई पार्षद नाराज हो गए और निगम प्रशासन और पुलिस के खिलाफ ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस और महिला पार्षदों में थक्का-मुक्की भी हुई। बीजेपी पार्षद सड़क पर ही बैठ गए और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। बीजेपी पार्षद मीनल चौबे ने कहा कि राजधानी के लोग बदहाल सड़कों से बेहद परेशान हैं। गणपति स्थापना को 3 दिन हो गए हैं, लेकिन शहर की जनता खराब सड़कों की वजह से गणपति जी के दर्शन करने नहीं जा पा रही है। झांकिया देखने 10 लाख से ज्यादा लोग निकलते हैं। ऐसे में खराब सड़कों से होकर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाने भी बड़ी चुनौती है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन को हिंदुओं की आस्था से कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी पार्षद शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। लेकिन, पुलिस ने जान बूझकर CM हाउस जाने से रोक दिया। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

इधर महापौर ने कहा कि शहर में 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था और अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य के कारण शहर में गड्ढे हैं। इन सभी बातों से भाजपा के पार्षदों को पहले से अवगत कराया गया है। शहर की जनता को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ये काम हो रहे है। जल्द ही शहर की सड़को में सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button