आरंगछत्तीसगढ़

खुशवंत गुरु ने उड़ाई कांग्रेस पार्टी की नींद, आरंग विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष समेत 150 कांग्रेसी कार्यकर्ता और 807 लोग हुए भाजपा में शामिल

आरंग । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इन दिनों जोर शोर से चुनावी रण की तैयारी में लगा हुआ है। इसी कड़ी में बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु भी लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके जनसंपर्क अभियान चला रहे है।आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के सामोदा मंडल के ग्राम भैंसा में किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे खुशवंत गुरु और भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसान सम्मान सम्मेलन में कांग्रेस सरकार के प्रति जमकर आक्रोश देखने को मिला। कई किसान और ग्रामवासियों ने भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इस दौरान केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं से प्रभावित होकर टंकराम वर्मा के सानिध्य में और खुशवंत गुरु के नेतृत्व में 807 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। खास बात ये रही है की इस सम्मेलन ने कांग्रेस पार्टी के आरंग विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित गायकवाड़, गौरव गायकवाड़ और राजा गायकवाड़ समेत 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया। इस दौरान खुशवंत गुरु ने कहा भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने पांच साल में प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। किसान से लेकर मजदूर वर्ग के लोगों को कांग्रेस से ने पिछले 5 सालों में कहीं का ना छोड़ा। बिजली बिल हाफ करने का वादा करके भूपेश की सरकार बिजली बिल डबल कर देती। किसान का कर्ज माफ करना तो दूर सरकार किसान के मुद्दे पर बात करने से कतराती है। हर मोड़ पर वादा खिलाफी करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेकना होगा।

इस मौके पर गुरु खुशवंत साहेब के अलावा, टंकराम वर्मा (ग्रामीण अध्यक्ष), किरण ढीढी( वरिष्ठ महिला नेत्री), वेदराम खूंटे (सांसद प्रतिनिधि), अनिल नायक (जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा), नवीन अग्रवाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अमरनाथ वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), डॉ. संदीप जैन, राजेंद्र चंद्राकर नंद कुमार साहू मंडल अध्यक्ष, पीलाराम निषाद महामंत्री, सुरेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, छोटेलाल सोनकर जोन अध्यक्ष , संजय चंद्राकर, इंन्दरमन साहू ( बूथ अध्यक्ष ) , रोहित साहू ( बूथ अध्यक्ष) अशोक महिलांग ( बूथ अध्यक्ष ) देवनारायण साहू ( शक्ति केंद्र प्रभारी समोदा) , कृष्ण कुमार साहू ( शक्ति केंद्र प्रभारी चपरीद) , प्रेम साहू ( शक्ति केंद्र प्रभारी बनरसी) , अनिल सोनवानी, गोविंद साहू , संतराम निषाद (शक्ति केंद्र प्रभारी तुलसी) , गोवर्धन साहू ( शक्ति केंद्र प्रभारी कुरूद ) गोविंद वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष , अमन बघेल ( युवा मोर्चा महामंत्री) , श्यामधर वर्मा ( किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष) , नीतीश अग्रवाल ( किसान मोर्चा मंडल महामंत्री) , रविशंकर ढीढी ( अ.जा. मोर्चा महामंत्री) , काजल घृतलहरे (महिला मोर्चा अध्यक्ष ) राजेश्वरी देवागन ( महिला मोर्चा महामंत्री )डेविड सोनकर , प्रदीप साहू, देवचरण साहू, कुमार साहू, भारत पांडे, अशोक साहू, डोमन साहू , थानुराम साहू, रामनाराय पाल, रिखीराम साहू, कामता वर्मा, सुरेश पारधी , शंकर साहू, मोहन चंद्राकर , गीतांजलि सोनकर समेत बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button