खरोराछत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुँचे खरोरा, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

खरोरा – राजधानी रायपुर ज़िले की सबसे महत्वपूर्ण सीट कहे जाने वाली धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान की गति कितनी तेज होने वाली हैं, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि पिछले दिनों शनिवार को भाजाप के केन्द्रीय नेता रविशंकर प्रसाद के सामने धरसीवा विधानसभा के कार्यकर्ता पुरे जोश से लबरेज़ नज़र आए।

खरोरा भाजपा कार्यालय में धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान बैठक लेने पहुँचे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रायपुर सांसद सुनील सोनी एवं पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में ये कार्यकर्ता धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुज शर्मा का समर्थन करने पहुँचे थे। केन्द्रीय नेता को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ता में जोश उमड़ पड़ा। इस दौरान रविशंकर प्रसाद जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहॉ की भाजपा का अंतिम लक्ष्य सत्ता पर बैठना नही है। बल्कि राष्ट्र के मज़बूती के लिए सत्ता सिर्फ़ साधक है। उन्होंने कहॉ की देश में जितनी भी राजनैतिक पार्टी है सब पर किसी न किसी परिवार का मालिकाना हक है। कितु भाजपा ही एक एैसी पार्टी है ज़िसका कोई मालिक नहीं है। भाजपा के हर कार्यकर्ता इसके मालिक है। उन्होंने धरसीवा विधानसभा क्षेत्र को भगवान शंकर की नगरी बताते हुवे कहॉ की धरसीवा भगवान शंकर का क्षेत्र हैं इसलिए धरसीवा जितना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आसान हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से निडर होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुखरूप से भाजपा ज़िला प्रभारी अशोक पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पुर्व आईएस गणेश शंकर मिश्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक अंजय शुक्ला, ज़िला महामंत्री अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, अशोक सिन्हा, विधानसभा मंडल अध्यक्ष भरत सोनी, ज़िला उपाध्यक्ष महेश नायक, धरसीवा मंडल अध्यक्ष के. के. वर्मा, ठाकुरराम वर्मा, खिलावन शर्मा, अरविंद ठाकुर, सुरज सोनी, रोबिन साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल नायक, योगेश चंद्राकर, विकास ठाकुर, आयुष वर्मा, शिवशंकर वर्मा, रोशन चंद्राकर, पंचराम यादव, पन्ना देवांगन, महामंत्री दुलेश साहू, घनश्याम चंद्राकर, छगन यादव, डोमार धुरंधर, सुनील नायक, मुरली वर्मा, दाऊलाल वर्मा, दीपक तिवारी, दीपक धनकर, संतोष कुर्रे, राजेंद्र खूंटे, परस नायक, दुर्गेश चंदेल, सुमीत सेन, दिलराज छाबड़ा, अश्वनी वर्मा,यशवंत कन्नौजे, सीटू भाटिया, पूर्णिमा धनकर, पूनम वर्मा, सरोज धीवर, राजेश्वरी टंडन, राजू साहू, संतोष वर्मा, आत्मा वर्मा, डॉ. गौतम, सूरज खूंटे, संतोष टंडन, बिसौहा देवांगन, अलोक वर्मा, रामावतार वर्मा, मूलचंद देवांगन, सुन्दर नायक, अभिषेक वर्मा, दिनेश वर्मा आदि लोगों सहित बड़ी संख्या मे भाजपा एवं भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button