छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में बोलीं प्रियंका- मोदी जी के पास खुद के हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों के कर्ज माफ के लिए नहीं

बालोद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करने संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम जुंगेरा पहुचीं। प्रियंका ने जय जोहार से अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रियंका ने कहा, तांदुला नदी के तट पर बसी बालोद की धरती को प्रणाम। प्रियंका ने कहा कि वे उस धरती के निवासी हैं, जिसका लोहा पूरे देश को मजबूत करता है। दल्लीराजहरा खदान का कच्चा माल भिलाई जाता है, जिसका लोहा बनता है।

यहां से पूरे देश को शक्ति मिलती है। आपके काम और मेहनत से ये देश है, मजबूत होता है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बालोद पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। इस योगदान के लिए पूरा देश बालोद वासियों के आभारी है। प्रियंका ने कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया।

अडानी रोजाना 1600 करोड़ कमाते है

वही अपने सम्बोधन में प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा की 16 हजार करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज मोदी ने खरीदे है, उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों के बकाया 15 हजार करोड़ देने के लिए पैसे नही है, लेकिन संसद भवन के सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ खर्च किया गया। किसानों के कर्जमाफ करने के पास भाजपा के पास पैसे नही, और बड़े उद्योगपतियों के करोड़ो-अरबों पैसे माफ किये जा रहे है। केंद्र की भाजपा सरकार ने बन्दरगाह, एयरपोर्ट बड़े उद्योगपतियों को दे दी।

प्रियंका ने अडानी का जिक्र करते हुए कहा कि देश का किसान रोजाना 27 रुपये कमाता है, और अडानी जी रोजाना 1600 करोड़ कमाते है। वही बढ़ती महंगाई पर प्रियंका ने कहा कि पहले टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे और आज प्याज का दाम बढ़ गया है।

बघेल की मंच से तारीफ

प्रियंका ने मंच से भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। प्रियंका ने कहा कि मोदी अपने आप को सर्व शक्तिमान मानते है, लेकिन भूपेश बघेल खुद को किसान का बेटा मानते है। वे आपके बीच के है। प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार बनते ही सारी घोषणाएं पूरी होंगी। जाति जनगणना की घोषणा के नाम से भाजपा के लोग बौखला गए है। लेकिन हम कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति जन गणना करवाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button