क्राइम

कब्र से निकाली गई किशोर की लाश, फिर होगा पोस्टमार्टम

रायबरेली। यूपी के रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दादू गांव में एक महीने पहले हुई किशोर की मौत मामले में शुक्रवार (24 नवंबर) को नया मोड़ आया। किशोर के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बता दें, 23 अक्टूबर को गांव निवासी अखिलेश्वर विष्णु श्रीवास्तव के 15 वर्षीय बेटे अभय श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। अभय श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण सर्पदंश बताया था। जिसके बाद किशोर के शव को गांव में ही दफना दिया गया था। लेकिन, बाद में परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसी मुद्दे पर एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की थी।

मामले में मृतक की मां प्रेमलता श्रीवास्तव ने तहरीर दी थी। कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सलोन आशुतोष राय और डीह थानाध्यक्ष जेपी सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में डीह थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि, ‘उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।’ वहीं, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 23 तारीख को एक बच्चे का मर्डर हो गया था। पिता अज्ञानतावश शव को दफन दिए। जिलाधिकारी और एसपी की मदद से आज डेड बॉडी को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों द्वारा पूजा पंडाल में बच्चे को मारा गया था। अब पीड़ित को न्याय मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button