एजुकेशनस्पोर्ट्स

Mumbai Indians से कैसे जुड़े Hardik Pandya, जबकि गुजरात टाइटंस ने किया था रिटेन? आसानी से पूरी बात समझे यहां

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले रिटेंशन-डे में हार्दिक पांड्या की खूब चर्चा हुई। गुजरात टाइटंस ने पहले हार्दिक पांड्या को रिटेन किया। इसके कुछ ही देर बाद गुजरात टाइटंस ने ट्रेड किया। मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कैश डील में आरसीबी के साथ ट्रेड किया है। अब हार्दिक पांड्या ऑफिशियल तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन पहले रिटेन करने के बाद अचानक से मुंबई इंडियंस ने ऐसा क्या किया, जो हार्दिक गुजरात को छोड़कर मुंबई में चले गए?

कैसे Mumbai Indians के साथ जुड़े Hardik Pandya?

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आरसीबी को ट्रेड किया। बता दें कि 10 टीमों के पास 12 दिसंबर तक प्लेयर्स एक्सचेंज करने का मौका है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड रहा। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए सबसे महंगे प्लेयर कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़ रुपये) में बेच दिया।

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से एडवांस में फीस हासिल करेंगे, जबकि पांड्या को पूर्व फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस से भी 50% फीस मिलेगी। हार्दिक की वापसी से पहले मुंबई इंडियंस ने कुल 11 प्लेयर्स को रिटेंशन डेडलाइन वाले दिन रिलीज किया। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2023 में कुल 16 मैच खेलते हुए 346 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े। साल 2022 में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। वहीं, मुंबई इंडियंस की तरफ से 2015 से 2021 तक हार्दिक ने 1476 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button