रायपुर

विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक ली

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को क्रियान्वयन के लिए ‘घोषणा पत्र’ सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को दो साल का बोनस देने का ऐलान किया था। 25 दिसंबर यानी पूर्व PM अटल बिहारी की जयंती के मौके पर सरकार किसानों के खाते में धान के बोनस देने की बात कही है। प्रदेश के किसानों का साल 2016-17 और 2017-18 का बोनस बकाया है। 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस की राशि दी जाएगी। ये पैसा छत्तीसगढ़ के 13.28 लाख किसानों को दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button