छत्तीसगढ़दुर्ग

चिटफंड कंपनी पर एक्शन, संचालक की हुई गिरफ्तारी…

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने चिटफंड कंपनी की आड़ में लोगों को जल्द रकम दुगना करने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी दिनों से फरार था। भिलाई नगर व एसीसीयू की टीम ने मिलकर आरोपी को असम राज्य होजाई से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुलाब सोनकर ने 18 जुलाई 2023 को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसने फेसबुक में एक एड देखा जिसमें जल्द रकम दोगुना करने के बारे में दिया था। उसने दमन फाइनेंस कंपनी धोलाखेड़ा चंडीगढ़ संपर्क किया और उसमें पैसा निवेश किया। उसने बताया कि उसने 4 जनवरी 2023 से 19 मई 2023 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 13 लाख 447 रुपए जमा किया।

जब निवेश की अवधि पूरी हो गई तो उसने कंपनी में संपर्क किया। इस पर उन्होंने रकम देने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने पर एसपी दुर्ग रामगोपाल गर्ग ने मामले में एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। एसीसीयू और भिलाई नगर की संयुक्त टीम एएसपी सिटी अभिषेक झा के निर्देश पर बनाई गई। इसके बाद टीम असम पहुंची और आरोपी परिक्षीत चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button