छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का बनाया गया अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। आज विधानसभा के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष चुना गया

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा

जिसका उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button