छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र, पहाड़ी कोरवा बंधकों के लिए कही ये बात

रायपुर। मैनपाट क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा युवाओं को उत्तर प्रदेश में बंधक बनाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने उनके रिहाई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में दीपक बैज ने कहा कि, विभिन्न मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि, सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के पहाड़ी कोरवा जनजाति के 15 से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश के बागपत में बंधक बनाकर रखा गया है। पहाड़ी कोरवा जनजाति राष्ट्रपति के द्वारा संरक्षित जनजाति समूह है। इनका संरक्षण और सुरक्षा देना शासन का महत्वपूर्ण दायित्व है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button