छत्तीसगढ़रायपुर

चैत नवरात्र को देखते डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी

रायपुर। माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। इसके अंतर्गत कुछ गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा गाडियों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है। उपरोक्त गाड़ियों के डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा हैं जो इस प्रकार है।

68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।

68729/ 68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर का गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।

06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button