छत्तीसगढ़

आज पूरे देश मे जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,भूपेश ने कहा- आज लोकतंत्र खतरे में है, भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना कर रखी है

रायपुर :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अवाहन पर आज पूरे देश मे जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कुछ दिनो पूर्व देश की संसद भवन की सुरक्षा मे हुई चूक को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष के सांसदो ने इस पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। जिसे केंद्र की भाजपा सरकार पहचान नही पाई और कांग्रेस सहित विपक्ष के 146 सांसदो को संसद से निष्कासित कर दिया गया।

वहीं इसके विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया था। राजीव गांधी चौक में हुई इस प्रर्शन में प्रदेश के तमाम नेतागण शामिल हुए। कांग्रेस के नेताओ ने केंद्र की भाजपा सराकर के खिलाफ जमकर हल्ला बोल। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  शामिल हुए।

लोकसभा और राज्य सभा में कांग्रेस सांसदों के निलंबन के विरोध में राजीव गाँधी चौक में धरना देकर इसे संसद के अपमान बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोनों ही सदनों में सरकार के इशारे पर संसद की गरिमा और गौरव का अपमान बताते हुए निलंबन को पूरी तरह से अवैधानिक करार देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा की जिस तरह से कांग्रेस सांसदों का निलंबन किया गया है वह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है

विपक्ष लोकसभा में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सरकार से जवाब मांग रही है लेकिन लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को निलंबित किया गया है, इसके विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना कर रखी है। जो सवैधानिक पद पर बैठे है, उनकी जिम्मेदारी होती है परंतु यहां आसंदी के द्वारा विपक्ष का मुह बंद कराया जाता है उनको निलंबित किया जाता है। आज लोकतंत्र खतरे मे है, इस लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हम सब को एकजुट होना होगा। बहुत सारे अंतर विरोध हो सकते है, बहुत सारे विचारो मे विभिन्नता हो सकती है, लेकिन देश को बचाना है। संविधान को बचाना है प्रजातंत्र को बचाना है, तो हम सबको आपसी भेदभव को भुलाकर एक मंत्र मे आना होगा।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि, लोकतंत्र को कुचलने का जो कार्य किया जा रहा है वह निंदनीय है। 146 सांसदो का निलंबन स्वतंत्र भारत के इतिहास मे पहली बार हुआ है। सांसदो एवं पूरे देश वासियो के सुरक्षा की चूक के कारणो को जानने का अधिकार है। देश की संसद मे सांसदो को निलंबित कर सांसदो की आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

नेता प्रतिप़क्ष चरण दास महंत ने कहा कि, केंद्र मे बैठी भाजपा की सरकार अगर यदि तरीके से संसद को चलाना चाहती है वे बिना विपक्ष के बिना बहस के अपने माफिक कानून बनाना चाहती है और मनमाफिक कानून बना कर इस देश को थोपना चाहती है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, जिन मूल्यो एवं सिद्धांतो के लिए भारत की लोकतंत्र को जाना जाता है, उसको कलंकित करने का कार्य केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार ने किया है। वह अपने हिसाब से कानून बनाना चाहते है और किसी भी प्रकार की चर्चा करने से बचना चाहते है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button