नेशनल/इंटरनेशनल

नागपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव में हुई बैठक, बनी रणनीति  

राजनंदगांव। 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना वर्ष पर नागपुर में आयोजित होने वाले ‘‘है तैयार हम‘‘ विशाल रैली को लेकर शहर के सतनाम भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एआईसीसी सचिव व प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू शामिल हुए।

शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें वर्ष के स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में होने वाले ‘‘है तैयार हम‘‘ राष्ट्रीय रैली में पूरे देशभर से कांग्रेसी शामिल होंगे। वहीं राजनांदगाव जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की इस रैली में सहभागिता हो इसके लिए चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई गई।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि राजनांदगांव जिले से नागपुर मे करीब होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस रैली में शामिल होंगे और उपस्थित राष्ट्रीय नेतृत्व के विचारों को आत्म साथ करेंगे।

एआईसीसी सचिव व प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ.चंदन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है उनकी बदौलत ही हम अविभाजित राजनांदगांव जिले की पांच सीटों पर अपने विधायक जिताकर लाएं है उनके लिए मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कांग्रेस स्थापना 28 दिसंबर को नागपुर में होने वाले ‘‘है तैयार हम‘‘ विशाल राष्ट्रीय रैली की तैयारियों के संबंध में कांग्रेसजनों को जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में पूरे भारत वर्ष से कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व सभी कांग्रेसजनों राय-मशविरा कर पार्टी की आगामी रणनीति के संबंध में अपनी बात रखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अविभाजित राजनांदगंाव की 6 में से 5 सीटें हमारी पार्टी ने जीती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को मैं सलाम करता हूं और आगे भी कार्यकर्ता पूरे दमखम से आने वाले चुनाव में कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button