छत्तीसगढ़रायपुर

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के क्राॅस फायरिंग में गांव की महिला और मासूम बच्ची को लगी गोली,बच्चे की मौत…

बीजापुर बीजापुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के क्राॅस फायरिंग में एक महिला और मासूम बच्ची को गोली लग गयी। इस घटना में बच्ची की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही उसकी मां के हाथ में गोली लगी है। इस घटना की जानकारी के बाद घायल महिला को पुलिस जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस मुठभेड में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को रवाना कर सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान आज शाम सर्चिंग पर निकले थे। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजें के लगभग थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों में सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए डीआरजी के जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू की। दोनों तरफ से हुए फायरिंग में जहां डीआरजी के 2 जवान घायल हो गये। वहीं नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में मुतवण्डी गांव के एक छः माह की बच्ची और उसकी मां को गोली लग गयी।

बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में गोली लगी है,वहीं मासूम बच्ची की मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार की सहायता हेतु तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना एवं एरिया कमेटी सदस्य मंगली के टीम के कुछ सदस्यों के घायल होने की जानकारी है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ के बल को मौके पर रवाना कर सर्चिंग तेज कर दी गयी है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर एडिशनल एसपीवैभव बनकर ने की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button