छत्तीसगढ़

नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को सौंपा आवेदन

जांजगीर चांपा  ।जिले के नैला नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद पालिका के उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टोरेट पहुंचकर आवेदन सौंपा।

एक तरफ जहां जांजगीर चांपा जिले के भाजपा के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष से नाराजगी जता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्षद पालिका उपाध्यक्ष से खफा नजर आ रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन कलेक्टर को सौंपा तो वहीं भाजपा के पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए पहले ही आवेदन सौंप चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button