छत्तीसगढ़रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, ठंडी हवाओं से रात में बढ़ने लगी ठंड, 10 जनवरी के बाद गिरेगा पारा

रायपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और दिन में ठंड का असर कम हुआ है। हालांकि बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से रात में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। इसके साथ ही बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद 10 जनवरी के बाद से पारा गिरना शुरू होगा और ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। शनिवार को रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो हल्की वर्षा भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और बदली छंट जाएगी,

इसके साथ ही बादल छंटने से ठंड थोड़ी बढ़ेगी। इस वर्ष भले ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी है, लेकिन ठंड भी बढ़ी है। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ी है। कई वर्षों बाद ऐसा देखा गया है कि जनवरी का पहला सप्ताह बीतने को है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है, बल्कि न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में अच्छी ठंड पड़ी थी।

यह रहा न्यूनतम तापमान

रायपुर 17.0 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 19.0 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 14.4 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा रोड 15.0 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 12.8 डिग्री सेल्सियस

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button