Uncategorized

फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। सोशल मीडिया में एड के ज़रिए मॉड्यूलर किचन की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फ्रेंचाइजी देने कांकेर के युवक से पांच लाख की ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ कांकेर जिले के अलावा राजनांदगांव जिले में अपराध दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीलरशिप देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले रायपुर निवासी आरोपी यशवंत सिन्हा को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी यशवंत सिन्हा एडवांस्ड इंटरनेशनल कंपनी के नाम से एड सोशल मीडिया में जारी कर फ्रेंचाइजी देकर मॉड्यूलर किचन के सामानों की सप्लाई करने की बात कहकर व्यापारियों से ठगी कर लेता था

कैसी दिया ठगी को अंजाम

आरोपी ने कांकेर के व्यापारी आमापारा निवासी अजय गांधी से कंपनी की डीलरशिप देने व मॉड्यूलर किचन में लगने वाले सामानों की सप्लाई करने फरवरी 2021 में अपने खाते में पांच लाख रूपये मांगे। व्यापारी ने उसके खाते में पांच लाख रूपये भेज दिए लेकिन आरोपी ने सामानों की सप्लाई नहीं की और संपर्क तोड़ लिया। जिसकी शिकायत 5 जनवरी को व्यापारी ने कोतवाली थाना में की कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी के तलाश में रायपुर पहुंचीं और आरोपी को गिरफ्तार कर कांकेर लाया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

राजनांदगांव के दो थानों में भी दर्ज है धोखाधडी का मामला

कांकेर जिले के अलावा आरोपी यशवंत सिन्हा के खिलाफ राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाना व बसंतनगर थाने में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। जिसे गिरफ्तार करने में कांकेर पुलिस को सफलता मिली है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button