छत्तीसगढ़रायपुर

बुरा हाल! कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? लो आ गई गुड न्यूज

नई दिल्ली: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 28 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इनके कारण अगले 2 दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अगले 3-4 दिनों तक कुछ हिस्सों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वहीं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट्स में यह भी कहा है कि देश के मैदानी इलाकों में अब कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धी दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना तो नहीं है लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अगले 3-5 दिनों में में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है।

आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत में चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। बिहार को भी इसमें समाहित किया गया है। वहीं पश्चिम भारत में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा शामिल है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button