Uncategorized

CM और गृहमंत्री कल करेंगे प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, प्रदेश भर के SP व IG पहुंचे रायपुर, इन 15 बिंदुओं पर होगी समीक्षा

रायपुर । कल आईजी-एसपी कांफ्रेंस होने वाली है। कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। 15 बिंदुओं पर प्रदेश में पुलिसिंग की समीक्षा की जानी है। सुबह 10 बजे से ये कांफ्रेंस शुरू होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हालांकि करीब 1 घंटे तक कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे, जबकि पूरा कांफ्रेंस गृहमंत्री विजय शर्मा होंगे। कांफ्रेंस में चीफ सिकरेट्री, डीजीपी, गृह सचिव सहित इंटेलिजेंस के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक कांफ्रेंस में नक्सल आपरेशंस, कानून व्यवस्था, नशा, साइबर क्राइम, लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध शराब, तस्करी, महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दे शामिल हैं। मुख्यमंत्री शुरुआती सेशंस में मौजूद रहेंगे, जबकि उसके बाद वो जशपुर रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button