छत्तीसगढ़

राजधानी में चल रही है ठंडी हवाएं, प्रदेश के 4 संभागों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी…

रायपुर।  शनिवार रात से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार शाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार है। इसके बाद सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। शनिवार को सबसे ज्यादा दुर्ग में 33 डिग्री तापमान राजनांदगांव में रहा। वहीं सबसे कम सरगुजा में 11.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश के आसार हैं। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, कांकेर में गरज चमक के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। वहीं 26 और 27 फरवरी को सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button