कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा में शिक्षा अधिकारी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। कवर्धा जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने सरकारी क्वार्टर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब अधिकारी की खुदकुशी की घटना ने पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

बताया जा रहा है कि, बीती रात पत्नी और बच्चों के सो जाने के बाद सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रवि क्षत्रिय ने जहर का सेवन कर लिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रवि क्षत्रिय पिछले 6 सालों से बोड़ला ब्लॉक में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। वे सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात रवि ने अपने परिवार के साथ खाना खाया फिर पूरा परिवार सोने चले गया। पत्नी और बच्चों के सोने के बाद रवि क्षत्रिय ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह दर्द से चीखने लगा।

आवाज सुन उठी पत्नी

आवाज सुन पत्नी उठ गई। उसने जब देखा तो रवि क्षत्रिय उल्टियां कर रहे थे। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से रवि क्षत्रिय को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन कवर्धा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। कारण क्या था पूछने पर भी वह नहीं बताते थे। साथ ही काफी नशा भी करने लगे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button