छत्तीसगढ़दुर्ग

दादी और पोती की हत्या से दहला क्षेत्र, कुल्हाड़ी से किया गया हमला  

दुर्ग।  दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के गनियारी गांव में दादी और पोती की हत्या कर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब दादी और पोती सो रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में बुजुर्ग महिला 62 वर्षीय राजबती साहू और पोती 17 वर्षीय सविता साहू के रूप में पहचान हुई। बताया जा रहा है कि मृतिका बुजुर्ग महिला राजबती के चार बेटे है और गांव में चार घर है। राजबती के चारों बेटे अलग-अलग मकान में रहते है।

शरीर पर चोट के निशान

राजबती अपनी पोती सविता के साथ घर में अकेले रहती थी। आज सुबह राजबती के परिवार के सदस्य घर पहुंचे तब उन्हें राजबती व सविता की लाश मिली। दोनों के सिर में धारदार हथियार के निशान थे। साथ ही सविता के पैर और गले में रस्सी बंधी हुई थी। मौके पर सविता की लाश कमरे में नीचे पड़ी थी। दादी का शव बरामदे में पड़ा था।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button