Uncategorizedगौरेला पेंड्रा मरवाही

रोमांटिक होना दूल्हे को पड़ा भारी, इस वजह से दुल्हन ने लौटा दी बारात…  

रोमांटिक होना दूल्हे को पड़ा भारी, इस वजह से दुल्हन ने लौटा दी बारात…

 

स्टेज पर दूल्हे के रोमांटिक अंदाज को देखकर दुल्हन भड़क गई और पूरी बारात को वापस भेज दिया गया। दरअसल, स्टेज पर दुल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो दुल्हन भड़क गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की गई लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसके बाद दूल्हे पक्ष को दहेज वापस करके बिना शादी के वापस लौटना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में इलाके के ही गांव सतुपुरा से 13 मार्च की रात बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोर शोर से स्वागत किया, गाजे बाजे के साथ रस्में शुरू हुईं और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। वहीं बाराती डीजे पर झूमने में व्यस्त थे। दूल्हा दुल्हन की जयमाला की रस्म शुरू हुई। तभी युवक रोमांटिक हो गया और दुल्हन को गोद मे उठा लिया। इसी बात से दुल्हन नाराज़ हो गयी और बारात को वापस लौटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button