भरतपुर – मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी

महतारी वंदन योजना के नाम पर ले गया था कंप्युटर सेंटर, लौटते वक्त किया रेप, FIR हुआ दर्ज

मनेन्द्रगढ़ घटना के बाद आरोपी भाजपा नेता फरार बताया जा रहा है। इधर भाजपा का कहना है कि आरोपी नेता को पहले ही पार्टी निष्कासित कर चुकी है। मामला छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले का है।

मनेंद्रगढ़ निवासी महिला और भाजपा नेता दिनेश यादव का महिला से पहले से ही परिचय था। भाजपा नेता खुद को नागपुर मंडल का मंत्री बताता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था। महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक नहीं आया है। इस पर दिनेश यादव ने महिला ने शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक कराने की बात कही।

शाम करीब 5.30 बजे दिनेश बाइक से महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान में पहुंचा और वहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे। कंप्युर सेंटर से दोनों शाम को लौटने लगे। इसी दौरान आरोपी दिनेश ने रेलवे क्रासिंग के पास खेत में लेकर पहुंचा और वहां दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को उसके घर छोड़कर भाग निकला। महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पार्टी का कहना है कि दिनेश को काफी पहले ही पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button