छत्तीसगढ़

जो भाजपा में नहीं जाएंगे..वो जेल जाएंगे’, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल, राहुल गांधी, खरगे ने भी बोला हमला

मंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया है। इस पर कई कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। कई आप कार्यकर्ता विरोध करते हुए हिरासत में लिए गए हैं। वहीं विपक्ष के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ” जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे। तानाशाही चरम पर है। सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है। हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं

वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है— ”डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। ”

खड़गे ने ट्वीट किया, “रोज़ जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता। सच यह है की भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गयी है और बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है। वक्त है बदलाव का ! अबकी बार …सत्ता के बाहर !!’

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button