छत्तीसगढ़

होली के दिन दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, होली का जश्न डूबा मातम में…

आसिफाबाद। पूरा देश आज जहां होली के रंग में रंगा है, तो वहीं कुछ जगहों से दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। तेलंगाना में होली का जश्न उस समय शोक में बदल गया, जब दो अलग-अलग घटनाओं में छह युवक डूब गए। पहली घटना में कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में वर्धा नदी में चार युवक डूब गए।

युवक दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना कौताला मंडल के थाटीपल्ली के पास हुई। सभी युवक 22-25 साल के थे और उसी मंडल के नदीमाबाद गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान आलम साई (22), पी. कमलाकर (25), उप्पुला संतोष (23) और वाई. प्रवीण (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने स्थानीय मछुआरों और तैराकों की मदद से शवों को बरामद किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि सभी युवक नशे में थे। एक अन्य घटना में रंगारेड्डी जिले में एक झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना महेश्वरम मंडल के पेद्दा चेरुवु में हुई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button