छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया आज पार्टी का स्थापना दिवस

रवि कुमार तिवारी –

खरोरा भारतीय जनता पार्टी खरोरा मंडल कार्यकर्ताओं व्दारा आज 6 अप्रैल को खरोरा कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं व्दारा कार्यालय को बेनर झंडों एवं रंगोली से सजाया गया था।

तड़के सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में एकत्रित हुवे जहॉ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ गुलाब सिंह टिकरिहा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं व्दारा पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर व्दारा भाजपा कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन के माध्यम से आनलाइन पार्टी फंड में चंदा दिलवाया गया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुर्व मंडल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर, पुर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, पार्षद तोरण ठाकुर, दिपक धनकर, सुनील नायक, विकास ठाकुर, भूपेन्द्र छाबड़ा, पार्षद रश्मि वर्मा, गुरूजीत कौर भाटिया, सरिता दुबे, अंबिका बंछोर, भूपेन्द्र सेन, बैसाखू देवांगन, बिसौहा देवांगन, लोचन मानिकपुरी, हेमन्त वर्मा, गजानंद कुम्भकार, जितेंद्र वर्मा, संजय भट्ट, सुमीत सेन, शंकर कमल, दिलराज छाबड़ा आदी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button