पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस नेता ने कहा ‘गोबर चोट्टा’, मंच से लगाया बड़ा आरोप

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला भी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं, इस बीच बीजेपी के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने पूर्व सीएम को गोबर चोट्टा कहकर संबोधित किया है। चंद्रशेखर शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया है। चंद्रशेखर शुक्ला ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ दिया था और कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
कांग्रेस OBC विभाग के उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू ने दिया इस्तीफा
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। आज ही शंकर लाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शंकर लाल साहू कांग्रेस OBC विभाग के उपाध्यक्ष थे। शंकर लाल साहू ने रायपुर लोकसभा से टिकट मांगी थी। उन्होंने कांग्रेस पर साहू समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि शंकरलाल साहू जल्द ही BJP प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने दिया इस्तीफा
इधर लोरमी में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं पार्टी पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। वहीं जानकारी मिली है कि वे कवर्धा में सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया है।